![]() |
| रेल मंत्रालय ने फैसला किया है कि यात्री अब पहले की तरह 120 दिन पहले आरक्षित टिकट ले सकेंगे. |
रेल मंत्रालय ने फैसला किया है कि यात्री अब पहले की तरह 120 दिन पहले आरक्षित टिकट ले सकेंगे. इसका मतलब यह है कि आप 120 दिन पहले टिकट रिजर्वेशन करा पाएंगे. यह सुविधा यात्रियों के लिए 31 मई की सुबह 8 बजे से उपलब्ध होगी. फिलहाल यात्रा से 30 दिन पहले तक आरक्षित टिकट लेने की सुविधा दी जा रही है.
करीब दो महीने से बंद पड़ी रेलवे अब धीरे-धीरे पुराने स्वरूप में लौटने की तैयारी कर रही है. रेल यात्रियों को अब धीरे-धीरे कोरोना लॉकडाउन से पहले जैसी सुविधाएं मिलने लगेंगी. कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए किये गए लॉकडाउन के बीच 12 मई से 15 जोड़ी एसी स्पेशल ट्रेन चल रही हैं. इसके साथ ही देश भर के प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने के लिए रेलवे श्रमिक स्पेशल ट्रेन चला रही है. एक जून से 200 और मेल-एक्सप्रेस ट्रेन चलने वाली हैं. भारतीय रेल ने लॉकडाउन के बीच एक बार फिर अपने नियमों में बदलाव किया है.
ये भी पढ़े :

0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box