किसान सम्मान निधि स्कीम 2020 लिस्ट में ऑनलाइन कैसे चेक करें अपना नाम

 किसान सम्मान निधि स्कीम 2020 लिस्ट में ऑनलाइन कैसे चेक करें अपना नाम 


किसान सम्मान निधि स्कीम 2020 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के करोड़ों किसानों के लिए कई लाभदायक योजनाएं शुरू की है. इन योजनाओं में प्रधानमंत्री किसान निधि योजना काफीमहत्वपूर्ण है. इस योजना केअंतर्गत  सरकार किसानों के बैंक एकाउंट्स  में हर साल 6000 रुपये भेजती हैं . यह अमाउंट तीन बराबर इंस्टॉलमॉन्ट में किसानों के खाते में डाली जाती है.

पीएम किसान पर ऑनलाइन देंखे अपना नाम

अगर आपने इस योजना का लाभ लेने के लिए अप्लाई किया हैं  और अब अपना नाम आवेदकों की सूची में देखना चाहते हैं तो आपके लिए सरकार ने अब यह सुविधा ऑनलाइन भी करा दी है. पीएम किसान सम्मान निधि योजना 2020 की नई सूची को सरकारी वेबसाइट pmkisan.gov.in पर चेक कर सकते हैं.


कौन कौन से डाक्यूमेंट लगेंगे 

अगर आपका आवेदन किसी डॉक्यूमेंट (आधार, मोबाइल नंबर या बैंक खाता) की वजह से रुका है तो वह कागजात ऑनलाइन अपलोड भी कर सकते हैं. अगर आप किसान हैं और इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आप इस बेवसाइट की मदद लेकर अपना नाम खुद जोड़ सकते हैं. 'फार्मर कार्नर' टैब में दी गई कई सुविधाएं किसानों को इसके लिए pmkisan.gov.in बेवसाइट को लॉग इन करना होगा. इसमें दिये गए ''फार्मर कार्नर'' वाले टैब में क्लिक करना होगा. इस टैब में किसानों को खुद को पीएम किसान योजना में पंजीकृत करने का विकल्प दिया गया है. अगर आपने पहले आवेदन किया है और आपका आधार ठीक से अपलोड नहीं हुआ है या किसी वजह से आधार नंबर गलत दर्ज हो गया है तो भी इसकी जानकारी भी इसमें मिल जाएगी.

 किसान सम्मान निधि स्कीम 2020 लिस्ट अपना नाम कैसे ढूंढे 

जिन किसानों को इस योजना का लाभ सरकार की तरफ से दिया गया है उनके भी नाम राज्य/जिलेवार/तहसील/गांव के हिसाब से देखे जा सकते हैं. इसमें सरकार ने सभी लाभार्थियों की पूरी सूची अपलोड कर दी है. इतना ही नहीं आपके आवेदन की स्थिति क्या है . इसकी जानकारी किसान आधार संख्या/ बैंक खाता/ मोबाइल नंबर के जरिये भी मालूम कर सकते हैं. इसके अलावा पीएम किसान योजना के बारे में खुद को अपडेट रखना चाहते हैं तो इसका लिंक भी दिया गया है. इस लिंक के जरिये आप गूगल प्ले स्टोर में जाकर पीएम किसान मोबाइल एप डाउनलोड कर सकते हैं.

नए फाइनेंसियल ईयर में जोड़े जा रहे किसानों के नाम

केन्द्र सरकार ने नए फाइनेंसियल ईयर में किसानों के नाम जोड़ने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. नया फाइनेंसियल ईयर शुरू हो चुका है, इसलिए अब नई सूची जारी की जाएगी. इससे पहले किसानों को अपना नाम सूची में जांचने और नए नाम जोड़ने का अवसर दिया गया है.

कोरोना वायरस के चलते देशभर में जारी लॉकडाउन के चलते राजस्व विभाग के पटवारी/अधिकारी गांवों और तहसीलों का दौरा नहीं कर पा रहे हैं इसलिए सरकार ने ऑनलाइन नाम जोड़ने की प्रक्रिया को आसान किया है.

एम किसान सम्मान निधि योजना 2020 की नई सूची को सरकारी वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जांच सकते हैं. . इसके अलावा अगर आपको लाभार्थी अपनी स्थिति की ऑनलाइन जांच के साथ ऑनलाइन अपना नाम जोड़ने का आवेदन भी कर सकते हैं. भारत सरकार के कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के अनुसार पीएम किसान सम्मान निधि लाभार्थियों की नई सूची इसी महीने अंत में या अगले महीने यानी मई में जारी कर देगा.

इसके अलावा, कैसे पीएम किसान निधि योजना सूची 2020 में अपना नाम सूची में दर्ज कराएं, कौन-कौन से दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी, इस  ..

अब तक मिली किसानों को किस्त

1- किसान योजना पहली किस्त - फरवरी 2019 में जारी की गई थी
2- किसान योजना दूसरी किस्त - 2 अप्रैल 2019 को जारी की गई थी
3- किसान योजना तीसरी किस्त - अगस्त में जारी की गई थी
4- किसान योजना चौथी किस्त - जनवरी 2020 में जारी की गई
5- किसान योजना 5वीं किस्त - 1 अप्रैल, 2020 में जारी की गई
6- किसान योजना छठी किस्त - पैसा आना शुरू हो चुका है


अगर हमारे द्वारा लिखी गई जानकारी आप को पसंद आती हैं तो इसको और लोगो तक शेयर करे इससे लोगो की मदद होगी।



Post a Comment

0 Comments