बैंक लोन लेने के सबसे आसान तरीके ,जिसकी मदद से आप तुरंत लोन पा सकते हैं।

बैंक लोन लेने के सबसे आसान तरीके ,जिसकी मदद से आप तुरंत लोन पा सकते हैं। 


इस स्टोरी को आगे पढ़ने से पहले आप यह सुनिश्चित करना ना भूलें कि लोन तभी लिया जाना चाहिए जब अति आवश्यक हो. लोन की रकम को हमेशा कम से कम रखने की कोशिश करें.

अपने इम्प्लायर से लें लोन :
अगर आप किसी कंपनी में काम करते हैं तो आप अपने बॉस से लोन मांग सकते हैं।  बहुत सी बड़ी कंपनी अपने एम्प्लोयी को एडवांस लोन देते हैं और ये लोन आप को २ से ३ दिन में आप को मिल सकता हैं। इस लोन का व्याजदर भी बहुत काम या फिर न के बराबर हो सकता हैं। अगर आप अपने कंपनी के ईमानदार एम्प्लाइ हैं तो आप को कुछ भी ब्याज नहीं देना पद सकता हैं। अगर आप की कंपनी आप से ब्याज  लेती भी हैं तो 5-8% (कई बार यह ब्याज दर शून्य भी हो सकती है.)

अपने इम्प्लायर से लें लोन


ब्याज दर : 5 -8 % (या फिर आप को कोई व्याज नहीं )
फायदे : आप को लोन अमाउंट दो से तीन  दिन में मिल सकता हैं। 
नुकसान : ये लोन आप के वेतन से कटता हैं तो ऐसे में आप को इसपर टैक्स भरना पड़ेगा और अगर आप इस लोन को हेल्थ के लिए उपयोग करते हैं और आप का लोन अमाउंट 20000 हैं तभी आप को टैक्स में लाभ मिल सकता हैं। 

होम लोन का टॉप अप:आजकल हर व्यक्ति सोचता हैं उसका खुद का घर हो और उसकी फॅमिली उसके साथ उसके घर में रहे ,तो अगर आप को अपनी और अपने फॅमिली का सपना पूरा करना चाहते हैं तो आप होम लोन लेकर घर खरीद सकते हैं। या फिर आप को अगर लोन लेना हैं तो आप अपना घर कोलेटेरल के रूप में उपयोग कर सकते हैं.

ये भी पढ़े :


होम लोन का टॉप अप

ब्याज दर :
  9-13%फायदे : तीन से चार दिन में आप को मिल सकता हैं।

नुकसान : अगर आप लोन नहीं चूका पाते तो आप को परेशानी हो सकती हैं। 


पर्सनल लोन : आजकल लोगो को पैसे की बहुत जरुरत रहती हैं उनको किसी न किसी कारन से लोन लेना पड़ता हैं और लोग पर्सनल लोन की तरफ भागते हैं। ऐसे में आप लोन लेने के लिए बैंक या फिर किसी मनी लेंडर के पास जाते हैं तो आप को काफी अधिक व्याज देना पद जाता  हैं ऐसे में मैं आप को सुझाव देना चाहूंगा की आप अपने किसी रिस्तेदार या फिर मित्र से ले ले अगर आप बैंक के पास जाते हैं तो आप को काफी ज्यादा व्याज देना पड़ता हैं। आप को ये ब्याज लगभग   13-24% के बीच होगा। 

पर्सनल लोन 


ब्याज दर : 13-24%फायदे : आप अपने बैंक से लेते हैं तो आप को तुरंत मिल सकता हैं।
नुकसान : आप को 2 -3 % तक प्रोसेसिंग चार्ज देना पड़ेगा इसके अलावा आप को हर महीने के क़िस्त पर GST देना होगा और अगर समय से पहले लोन चूकाते हैं तो आप को 2 -3 % तक चार्ज देना पड़ेगा। 


प्रॉपर्टी के बदले लोन: अगर आप को लाओं लेना हैं किसी भी काम के लिए जैसे की बिज़नेस करने के लिए तो आप अपने प्रॉपर्टी के बदले लोन ले सकते हैं। जैसा की आप को लोन चाहिए लगभग 10 लाख का और आप के पास प्रॉपर्टी हैं लगभग 15 लाख की तो आप को लोन मिल जायेगा। लेकिन मैं आप को बताना चाहता हूँ की बहुत ही जरुरत हो तभी लोन ले क्योंकि इस लोन का जो व्याज दर हैं लगभग 9.5-13% तक हो सकता हैं.

प्रॉपर्टी के बदले लोन


ब्याज दर :  9.5-13%
फायदे : कम व्याज में ज्याद अमाऊंट
नुकसान : लोन लेने में 15 से 20 दिन का समय लगता हैं। 


शेयरों के बदले लोन:
अगर आप शेयर मार्किट में इन्वेस्ट करते हैं हैं तो आप अपने शेयर को गिरवी रख कर भी लोन ले सकते हैं। बहुत लोगो को पैसे की जरुरत होती हैं तो वो अपने शेयर बेच देते हैं मैं आप को सुझाव देना चाहूंगा की शेयर बेचना सही रास्ता हैं हैं क्योंकि कब शेयर मार्किट उछाल मारता हैं और आप के शेयर काफी पैसे के हो जाते हैं ऐसे समय में आप को पछतावा करने के आलावा और कोई भी उपाय नहीं होगा। तो अगर आप को लोन चाहिए तो अपने शेयर को सिक्योरिटी के रूप में रखकर लोन ले सकते हैं। और इसका जो व्याजदर होता हैं लगभग 9-15% हो सकता हैं। 

शेयरों के बदले लोन

ब्याज दर : 9-15%
फायदे : आप को तुरंत अमाउंट मिल सकता हैं वो भी काम व्याज दर में.
नुकसान : अगर आप के शेयर का प्राइस गिरता हैं तो आप को और पैसे जमा करने होंगे 


सोने के बदले लोन : आप सोने के बदले भी लोन ले सकते हैं जैसे की आप सब जानते हैं हमारे जो पूर्वज हैं वो लोग सोना खरीद के रखते हैं और जब उसके दाम बढ़ जाते हैं तो बेच देते हैं या फिर उसको शादी में दुल्हन के लिए हार बनवा देते हैं ऐसे में अगर आप को लोन की जरुरत पड़ती हैं और आप के पास सोना हैं तो आप उसको सिक्योरिटी के तौर पर रख कर लोन ले सकते हैं। इसमें आप को व्याज दर लगभग  बैंक से लेते हैं तो 10-17%, और किसी नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनी से लेते हैं तो 14-26% तक देना पद सकता हैं अगर आप चूका नहीं पाएंगे। 

सोने के बदले लोन

ब्याज दर :बैंक से 10-17%, नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनी से 14-26%
फायदे :कुछ घंटे में लोन मिल सकता हैं।
नुकसान :सोने के ऊपर लगने वाला चार्ज आप को देना होगा लगभग 250 से 2500 रुपये तक ,अगर आप लोन अमाउंट नहीं भर पाते हैं तो आप का सोना जप्त हो सकता हैं

Post a Comment

0 Comments