बीसीसीआई की तरफ से रोहित खेल रत्न; इशांत, धवन व दीप्ति अर्जुन अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट




बीसीसीआई ने राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार 2020 के लिए बल्लेबाज़ रोहित शर्मा का नाम भेजा है। इसके अलावा बीसीसीआई ने इशांत शर्मा, शिखर धवन और दीप्ति शर्मा को अर्जुन पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया है। गौरतलब है, 2019 के आईसीसी वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर रोहित विश्व कप के एक सत्र में 5 शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी हैं।

Post a Comment

0 Comments