कयास लगाए जा रहे हैं कि महाराष्ट्र में शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस की गठबंधन सरकार पर खतरा मंडरा रहा है,एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगतसिंह कोशियारी और मातोश्री में उद्धव ठाकरे से भी मुलाकात की है।

कयास लगाए जा रहे हैं कि महाराष्ट्र में शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस की गठबंधन सरकार पर खतरा मंडरा रहा है,एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगतसिंह कोशियारी और मातोश्री में उद्धव ठाकरे से भी मुलाकात की है। 

एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने उद्धव ठाकरे से  मातोश्री पर मुलाकात की 

ऐसा पहले बार हुआ हैं की एनसीपी के मुखिया उद्धव ठाकरे से मातोश्री मिलने गए। जबसे महा विकाशअघाड़ी की सरकार बनी हैं। ऐसा आशंका जताई जा रही हैं की सरकार खतरे में हैं। हर बार एनसीपी नेता अगर उद्धव ठाकरे से मिलते थे तो कभी ,उनके घर पर ,किसी पांच सितारा हॉटेल, वर्षा बंगले पर, सहयाद्री गेस्ट हाउस पर या फिर शिवाजी पार्क स्थित पुर्व मेयर बंगले में हीं मिले। अहम मौकों पर खुद उद्धव ठाकरे शरद पवार के मुंबई स्थित घर गए लेकिन पवार हर बार मातोश्री जाने से बचते रहे।

एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगतसिंह कोशियारी से भी मुलाकात की है। कयास लगाए जा रहे हैं कि महाराष्ट्र में शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस की गठबंधन सरकार पर खतरा मंडरा रहा है, इसलिए पवार राज्यपाल से मिले हैं।

संजय राउत के द्वारा किया गया ट्वीट 

उद्धव और शरद  पवार की मुलाकात लगभग एक से डेढ़ घंटे तक चली। ये ट्वीट करके संजय राऊत ने बताया और उन्होंने ट्वीट में लिखा की अगर उद्धव ठाकरे जी से पवार साहब मुलाकात करते हैं तो इसमें वजह की बात क्या है? राज्य चलाने वाले दो प्रमुख नेता अगर आपस में बैठकर अगर राज्य पर चर्चा करते हैं तो मुझे लगता है इसमें किसी को तकलीफ होने जैसी कोई बात नहीं है.

भाजपा अगर राष्ट्रपति शासन की बात कह रही है तो मैंने ये उनके किसी बड़े नेता के मुंह से नहीं सुना। मैंने देवेंद्र जी, अमित साहब और नितिन गडकरी जी को ये कहते हुए नहीं सुना है, ऐसे में मैं इस पर कैसे विश्वास कर लूं.

Post a Comment

0 Comments