2 अक्टूबर से सिंगल यूज प्लास्टिक को बंद किया जायेगा
प्लास्टिक इंसान से लेकर पर्यावरण और समुद्री जीव जंतुओं को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा रहे हैं। हजारों जीव जंतु इन प्लास्टिक के टुकड़ों को खाकर हर साल मर जाते हैं। भारत की बात करें तो यहां इस्तेमाल होने वाले कुल प्लास्टिक में 40 फीसदी हिस्सा सिंगल यूज प्लास्टिक का है जिसे एक बार इस्तेमाल कर के फेंक दिया जाता है। सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाले नुकसान को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले के प्राचीर से इसे बंद करने के लिए मुहिम शुरू करने की बात की थी और अब सरकार 2 अक्टूबर से सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ देशव्यापी अभियान शुरू करने की तैयारी में हैं। आज विशेष के इस अंक में हम जानेंगे सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल से पैदा हो रहे खतरों को...इसके साथ ही बात करेंगे पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन को प्लास्टिक से हो रहे नुकसान के बारे में साथ ही चर्चा करेंगे प्लास्टिक के विकल्प पर।

0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box