वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नए दशक का पहला बजट पेश किया। बजट में किसानों, युवाओं, महिलाओं और मध्यमवर्ग पर फोकस किया गया। वित्त मंत्री ने 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का भरोसा देते हुए कई योजनाओं का ऐलान किया। वहीं युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का खाका भी पेश किया। इसके अलावा शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला कल्याण समेत विभिन्न क्षेत्रों के लिए खजाने का मुंह खोल दिया है। यह उनका दूसरा बजट है।
बजट में मध्यम वर्ग को बड़ा तोहफा मिला है। सरकार ने स्लैब में बदलाव करते हुए 5 लाख तक की कमाई को टैक्स फ्री कर दिया है। गौरतलब है कि वर्तमान टैक्स स्लैब में 2.5-5 लाख रुपये की सालाना कमाई पर 5 फीसदी टैक्स देना होता है। इसी तरह 5-10 लाख रुपये पर 20 फीसदी जबकि 10 लाख और उससे अधिक की कमाई पर 30 फीसदी टैक्स का प्रावधान है। वित्तमंत्री ने कहा कि टैक्सपेयर को उत्पीडऩ से बचाया जाएगा।
टैक्स को लेकर किसी को परेशान नहीं किया जाएगा। हमारी सरकार की ओर से किसानों के लिए बड़ी योजनाओं को लागू किया गया है। सरकार का लक्ष्य किसानों की आय दोगुनी करनी है। किसानों के लिए मार्केट को खोलने की जरूरत है ताकि उनकी आय को बढ़ाया जाएगा। सरकार किसानों के लिए 16 सूत्रीय फॉर्मूले का ऐलान करती है, जिससे किसानों को फायदा पहुंचेगा। इन स्कीमों के लिए 2.83 लाख करोड़ रुपये का फंड आवंटित किया जाएगा। कुल फंड में कृषि, सिंचाई के लिए 1.2 लाख करोड़ की राशि शामिल है। 2020-21 के लिए 15 लाख करोड़ का कृषि ऋण का लक्ष्य रखा गया है। प्रधानमंत्री किसान योजना के सभी पात्र लाभार्थी केसीसी स्कीम में शामिल किए जाएंगे।
4400 करोड़ प्रदूषण से बचने के लिए आवंटित किया गया
5 लाख तक की आय पर अब नहीं लगेगा टैक्स
राजकोषीय घाटा 3.3 प्रतिशत के बजट का 3.8 प्रतिशत रहने का
सरकार एलआईसी की बेचेगी अपनी कुछ हिस्सेदारी
बनाई जाएंगी 5 नई स्मार्ट सिटी
मिशन इंद्रधनुष का दायरा बढ़ा, 12 बीमारियां होंगी शामिल
2024 तक हर जिले में होंगे जन औषधि केंद्र
पर्यटन क्षेत्र...
5 पुरातत्व जगहों को पर्यटन स्थल बनाया जाएगा।
पर्यटन क्षेत्र के विकास के लिए 2500 करोड़ ।
शोध के लिए नए म्यूजियम बनाए जाएंगे।
रांची में आदिवासी म्यूजियम का निर्माण।
लोथल में पोत संग्रहालाय का निर्माण होगा।
बैंक डूबा तो पांच लाख तक की रकम रहेगी सुरक्षित।।
अब कितना इनकम टैक्स....
5 लाख तक – कोई टैक्स नहीं
5-7.5 लाख – 10त्न
7.5- 10 लाख – 15त्न
10-12.5 लाख – 20त्न
12.5-15 लाख – 25त्न
15 लाख से ऊपर- 30त्न
केंद्रीय वित्त मंत्री ने बैंकों में बढ़ते फ्रॉड के मामले को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। अब बैंक अकाउंट होल्डर्स के अकाउंट की सुरक्षा के लिए डिपॉजिट इंश्योरेंस 1 लाख से बढ़ाकर 5 लाख कर दिया गया है। डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन की ओर से नए नियमों के मुताबिक, ग्राहकों के 5 लाख रुपये की सुरक्षा की गारंटी मिलेगी। यह नियम बैंक की सभी ब्रांचों पर लागू होगा।
किसानों के लिए 16 स्कीम.
मॉर्डन एग्रीकल्चर लैंड एक्ट को राज्य सरकारों द्वारा लागू करवाना।
100 जिलों में पानी की व्यवस्था के लिए बड़ी योजना चलाई जाएगी।
पीएम कुसूम स्कीम के जरिए किसानों के पंप को सोलर पंप से जोड़ा जाएगा।
15 लाख किसानों के ग्रिड पंप को भी सोलर से जोड़ा जाएगा।
बंजर जमीन पर सोलर पावर जेनरेशन यूनिट लग सकते हैं, उसे ग्रिड को बेच भी सकते हैं।
किसानों के लिए स्पेशल रेल
मिल्क, मीट, फिश को प्रीजर्व करने के लिए किसान रेल बनेगा
कृषि मंत्रालय की तरफ से कृषि उड़ान लांच किया जाएगा।
किसानों के लिए भंडार स्कीम
वन प्रॉडक्ट, वन डिस्ट्रिक्ट स्कीम बनाएगी सरकार।
2025 तक दुग्ध उत्पादन को दोगुना किया जाएगा।
सागर मित्र का गठन होगा, जिससे युवा को रोजगार से जोड़ा जाएगा।
किसानों को फसल में फर्टिलाइजर के इस्तेमाल की जानकारी बढ़ाई जाएगी।
देश में मौजूद वेयर हाउस, कोल्ड स्टोरेज को नबार्ड अपने अंडर में लेगा।
देश में वेयर हाउस, कोल्ड स्टोरेज बनाए जाएंगे। इसके लिए पीपीपी मॉडल अपनाया जाएगा।
महिला किसानों के लिए धन लक्ष्मी योजना का ऐलान।
रेलवे के लिए ऐलान
27 हजार किलोमटीर ट्रैक का इलेक्ट्रिफिकेशन होगा।
सोलर पावर ग्रिड रेल पटरी के किनारे बनेगा
150 ट्रेनें पीपीपी मोड में चलाने का फैसला
तेजस जैसे ट्रेनों की संख्या बढ़ेगी
148 किलोमीटर बेंगलूरू उपनगरीय ट्रेन सिस्टम बनेगा।
कविता भी पड़ी
वित्त मंत्री ने बजट भाषण के दौरान पंडित दीनानाथ कौल की कश्मीरी कविता पढ़ी। उन्होंने कहा, हमारा वतन खिलते हुए शालीमार बाग जैसा हमारा वतन डल झील में खिलता हुआ कमल जैसा नौजवानों के गर्म खून जैसा मेरा वतन, तेरा वतन, हमारा वतन, दुनिया का सबसे प्यारा वतन।
0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box