केंद्रीय टीम के मुंबई में कोरोना के 6.5 लाख केस के अनुमान से पैनिक न हों: महाराष्ट्र सरकार
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा है कि मुंबई में 30 अप्रैल तक कोविड-19 के 42,604 और 15 मई तक 6.5 लाख केस होने के केंद्र सरकार की टीम के अनुमान को लेकर पैनिक होने की ज़रूरत नहीं है। बकौल टोपे, चीज़ें स्थायी नहीं रहेंगी क्योंकि खतरे को कम करने के लिए हर संभव कोशिश की गई है।
आखिर महाराष्ट्र में कोरोना के केस इतने ज्यादा क्यों हैं ?
1 हेल्थ मिनिस्ट्री के निर्देश के अनुसार covid एंड non covid पेशेंट्स को अलग अलग रखना चाहिए जो महाराष्ट्र सरकार से बहुत बड़ी भूल हुई हैं ।जिससे 40 नर्सो को भी पोसिटिव पाया गया हैं।
2. महाराष्ट्र में covid के केसेस सबसे ज्यादा हैं तो जांच भी सबसे ज्यादा होना चाहिए लेकिन उसमें भी सरकार विफल रही । पर 10 लाख लोगों में से लगभग 80 हज़ार लोगो के जांच हुए हैं।जभी की ये बहुत बड़ी परेशानी हैं ।
3.तब्लीगी जमात के केसेस से पूरे देश में फैल गए हैं ।जिसमे से दिल्ली केरेल तमिलनाडु के साथ साथ महाराष्ट्र में भी इसके केसेस हैं लेकिन सरकार अभी तक लोगो को ढूढ़ नही पाई हैं । अनिल देशमुख जो कि महाराष्ट्र के होम मिनिस्टर हैं उनके अनुसार मारकज के कुल 58 मरीज थे जिसमें से अभी भी 16 लोगो सरकार नही ढूढ़ पाई हैं।

0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box