आगरा में कल तेज़ आंधी-तूफान,बारिश से ताजमहल के मुख्य मकबरे की रेलिंग टूटी,पेड़ उखड़े,कई घर क्षतिग्रस्त हुए।


आगरा में कल तेज़ आंधी-तूफान,बारिश से ताजमहल के मुख्य मकबरे की रेलिंग टूटी,पेड़ उखड़े,कई घर क्षतिग्रस्त हुए।अधीक्षण पुरातत्वविद वसंत कुमार स्वर्णकार ने बताया-ताजमहल के ​पश्चिमी गेट और बगीचे को काफी नुकसान हुआ है।पीछे की तरफ मार्बल की रेलिंग,लाल बलुआ पत्थर की 2जा​ली क्षतिग्रस्त हुई



आंधी-तूफान में 3 लोगों और काफी जानवरों के मरने की सूचना है, कुछ घरों के नुकसान की भी सूचना है। हम सर्वे करा रहे हैं जो भी नुकसान हुआ है उसका संबंधित व्यक्तियों को मुआवजे का भुगतान करेंगे। मृतकों के परिवार को हम आज ही 4-4 लाख रुपये का भुगतान करेंगे: योगेंद्र कुमार, SDM वित्त, आगरा

आगरा में शुक्रवार रात आई तेज़ आंधी ने ताजमहल की संगमरमर और लाल बलुआ पत्थर की रेलिंग और लकड़ी के मुख्य द्वार को क्षतिग्रस्त कर दिया। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधिकारी ने कहा, "ताजमहल परिसर में लगे 10 पेड़ भी उखड़ गए...नुकसान के आकलन के बाद मरम्मत का काम किया जाएगा।" हवा की गति तकरीबन 124 किमी/ घंटा आंकी गई।

Post a Comment

0 Comments