उच्चतम न्यायालय ने कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के बीच कांवड़ यात्रा की अनुमति देने के उत्तर प्रदेश सरकार के ‘‘चिंतित करने वाले’’ फैसले का बुधवार को स्वत: संज्ञान लिया और केंद्र, उत्तर प्रदेश तथा उत्तराखंड की सरकारों से इस मामले पर जवाब मांगा। न्यायमूर्ति आर एफ नरीमन और न्यायमूर्ति बी आर गवई की पीठ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि कोविड-19 को रोकने की दिशा में कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा। पीठ ने कहा कि 25 जुलाई से धार्मिक यात्रा शुरू करने की अनुमति देने के उत्तर प्रदेश सरकार के फैसले के बाद …
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्रीय मंत्रिपरिषद में फेरबदल के कुछ दिनों बाद सरकार ने मंत्रिमंडल की शक्तिशाली समितियों का पुनर्गठन किया है, जिसके तहत केंद्रीय मंत्रियों स्मृति ईरानी, भूपेंद्र यादव और सर्वानंद सोनोवाल को प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली राजनीतिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति का सदस्य बनाया गया है। मंत्रिमंडल सचिवालय की सोमवार रात जारी अधिसूचना के अनुसार, संसदीय मामलों की मंत्रिमंडल समिति में केंद्रीय मंत्रियों अर्जुन मुंडा, वीरेंद्र कुमार, किरण रीजीजू और अनुराग ठाकुर को शामिल किया गया है। हालांकि, सुरक्षा म…
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए होने वाले भूमि पूजन के अवसर पर उत्तर अमेरिका के हिंदू मंदिरों में ऑनलाइन राष्ट्रीय प्रार्थना का आयोजन किया जाएगा। धार्मिक समूहों ने यह जानकारी दी। हिंदू मंदिर एग्जिक्यूटिव्ज कॉन्फ्रेंस (एचएमईसी) और हिंदू मंदिर प्रीस्ट्स कॉन्फ्रेंस (एचएमपीसी) ने शुक्रवार को एक वक्तव्य जारी कर अयोध्या में होने वाले ‘‘श्री राम मंदिर भूमि पूजन’’ के अवसर पर पूरे अमेरिका में एक साथ राष्ट्रीय प्रार्थना करने का आह्वान किया। इसमें कहा गया कि इस शुभ अवसर पर अमेरिका, कनाडा और कैरिबियाई द्वीपों के मंदिर भूमि पूजन की पूर्व स…
देश में शनिवार को एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 57,118 मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 16,95,988 हो गए जबकि स्वस्थ होने वालों की संख्या भी बढ़कर 10,94,374 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 764 लोगों की मौत के बाद इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 36,511 हो गई है। देश में फिलहाल 5,65,103 संक्रमित मरीज उपचाररत हैं। आंकड़ों के मुताबिक कोविड-19 मरीजों के स्वस्थ होने की दर 64.53 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर और घटकर 2.15 प्रतिशत रह गई है। यह लगातार तीसरा दिन है जब को…
आंध्र प्रदेश के प्रकासम जिले में कम से कम नौ लोगों की कथित तौर पर सैनिटाइजर पीने से मौत हो गई। कुरीचेंदू मंडल मुख्यालय के दौरे पर गए प्रकासम जिले के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ कौशल ने बताया कि ये लोग बीते कुछ दिन से सैनटाइजर को पानी और सॉफ्ट ड्रिंक में मिलाकर पी रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘ हम यह जांच भी कर रहे हैं क्या वे सैनिटाइजर का सेवन अन्य नशीले पदार्थों के साथ मिलाकर भी कर रहे थे। परिवार के सदस्यों ने बताया कि ये लोग बीते दस दिन से सैनिटाइजर पी रहे थे। इलाके में बिकने वाले सैनिटाइजर को जांच के लिए भेजा गया है।’’ कोरोना वायरस के मामले बढ़ने के …
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ने शुक्रवार को कहा कि वैश्विक महामारी कोविड-19 संकट के मद्देनजर अयोध्या में राम मंदिर के लिए अभी ‘भूमि पूजन’ कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता नहीं थी और इसे स्थिति सामान्य होने के बाद आयोजित किया जा सकता था। राम मंदिर के लिए भूमि पूजन का कार्यक्रम पांच अगस्त को आयोजित किया जा रहा है। ठाकरे ने ‘ई- भूमि पूजन’ के महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के सुझाव को भी खारिज कर दिया और कहा कि भूमि पूजन का कार्यक्रम बड़े उत्साह के साथ आयोजित किया जाना चाहिए। मनसे प्रमुख ने मराठी समाचार …
कश्मीर में पैदा होने वाले केसर को ‘जियोग्राफिकल इंडिकेशन’ (जीआई) प्रमाण पत्र मिल गया है। उपराज्यपाल जी सी मुर्मू ने कहा कि यह कश्मीर के इस उत्पाद को दुनियाभर में पहचान दिलाने के लिहाज से प्रमुख ऐतिहासिक कदम है। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि केन्द्र सरकार ने कश्मीर में पैदा होने वाले केसर के जीआई पंजीकरण के लिये प्रमाण पत्र जारी कर दिया है। उन्होंने कहा कि मूर्मु उपराज्यपाल का पद संभालने के बाद से ही कश्मीरी केसर को जीआई प्रमाण पत्र दिलाने में खुद दिलचस्पी ले रहे थे। एक अधिकारी ने कहा, 'जीआई प्रमाण पत्र मिलने से कश्मीरी केसर …
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये हैं। चौहान ने शनिवार को ट्वीट कर एवं संदेश जारी कर कहा, ‘‘मेरे प्रिय प्रदेशवासियों, मुझमें कोविड-19 के लक्षण नजर आ रहे थे। जांच के बाद मेरी रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई है। मेरी सभी साथियों से अपील है कि जो भी मेरे संपर्क में आए हैं, वे अपनी कोरोना वायरस जांच करवा लें। मेरे निकट संपर्क वाले लोग पृथक-वास में चले जाएं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं कोरोना वायरस से संक्रमित हो गया हूं। मैं कोरोना वायरस दिशा-निर्देश का पूरा पालन कर रहा हूं । डॉक्टर की…
भारत में कोविड-19 के एक दिन में रिकॉर्ड 49,310 मामले सामने आने के साथ ही संक्रमण के कुल मामले शुक्रवार को बढकर 12,87,945 पर पहुंच गए जबकि 8,17,208 लोग इस बीमारी से उबर चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार 24 घंटे में इस महामारी से 740 और लोगों की मौत से मृतकों की संख्या बढ़कर 30,601 हो गई है। देश में अब भी 4,40,135 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। अभी तक 63.45 प्रतिशत लोग स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। बीते 24 घंटों में जिन 740 मरीजों की मौत हुई ह…
उत्तराखंड में पिथौरागढ जिले के बंगापानी सबडिवीजन के दो गांवों में सोमवार तडके बादल फटने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गयी और 11 अन्य लापता हो गए। पिथौरागढ के जिलाधिकारी वीके जोगदंडे ने यहां संवाददाताओं को बताया कि मध्य रात्रि के बाद करीब दो बजे बादल फटने की घटना में छह व्यक्ति घायल भी हो गए। उन्होंने बताया कि बादल फटने के दौरान गैला गांव में एक मकान ढह गया जिससे उसमें सो रहे शेर सिंह, उसकी पत्नी गोविंदी देवी और उनकी पुत्री कुमारी ममता की मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि इस गांव में पांच लोग घायल हुए हैं। जोगदंडे ने बताया कि…
छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में पानी से भरे गड्डे में डूबने से मां और दो बच्चों की मौत हो गई है। कोंडागांव जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कोंडागांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत बांसगांव में पानी से भरे गड्डे में गिरने से अनिता :27 वर्ष: तथा उसके दो बच्चों मोहन :पांच वर्ष: तथा सोहन :दो वर्ष: की मौत हो गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अनिता के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी थी कि अनिता अपने दो बच्चों के साथ खेत की ओर गई थी, वापस नहीं लौटने पर जब उसकी तलाश की गई तब तीनों के शव पानी से भरे गहरे गड्ढे में मिले। उन्होंने बताया कि पुलिस…
ओडिया फिल्मों के जानेमाने अभिनेता बिजय मोहंती का लंबी बीमारी के बाद यहां एक निजी अस्पताल में सोमवार रात को निधन हो गया। वह 70 साल के थे। सूत्रों के अनुसार तबीयत बिगड़ने पर मोहंती को अस्पताल लाया गया था जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। वह हृदयरोग से परेशान थे और हैदराबाद में उनका इलाज हुआ था। वह पिछले महीने विशेष एंबुलेंस से भुवनेश्वर लाये गये थे। उनके परिवार में पत्नी तंद्रा राय और बेटी जस्मीन है। पत्नी भी ओडिया फिल्मों की अभिनेत्री हैं। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और केंद्रीय मंत्री धमेंद्र प्रधान समेत कई गणमान्य लोगों ने मोहंती के निधन प…
भारत में एक दिन में कोविड-19 के रिकॉर्ड 40,425 नए मामले सामने आने के बाद सोमवार को देश में संक्रमितों की कुल संख्या 11 लाख पार कर गई। वहीं, उपचार के बाद संक्रमण से मुक्त होने वाले लोगों की संख्या भी सात लाख से अधिक हो गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार 681 और लोगों की जान जाने के बाद मरने वालों की संख्या 27,497 हो गई। मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार देश में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 11,18,043 मामले हो गई। भारत में महज तीन दिन में ही कोविड-19 के मामले 10 लाख से 11 लाख के पार प…
अमेरिका की डेमोक्रेटिक पार्टी के एक शीर्ष नेता ने कहा है कि तीन नवंबर को देश में होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव में कई राज्यों में भारतीय-अमेरिकी ‘‘बड़ा अंतर पैदा करने वाले’’ मतदाता साबित हो सकते हैं। देश में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए करीब 100 दिन शेष हैं। ऐसे में रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता मिशिगन, पेंसिल्वेनिया और विस्कॉन्सिन जैसे कई अहम राज्यों में प्रभावशाली भारतीय-अमेरिकी समुदाय को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं। डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी के अध्यक्ष थॉमस पेरेज ने कहा कि मिशिगन में 1,25,000 भारतीय-अमेरिकी मतदाता हैं…
पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 1,579 नए मामले सामने आने के साथ ही रविवार तक 2,63,496 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में अब तक 2,04,276 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से 46 लोगों की मौत होने के साथ ही देश में अब तक इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 5,568 पहुंच गई है। मंत्रालय ने बताया कि पाकिस्तान में अब तक 2,63,496 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। देश में अब तक 17,21,660 नमूनों की जांच हुई है।
अमेरिका, दक्षिण अफ्रीका और भारत सहित तमाम देश कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। यह महामारी पूरी दुनिया में अब तक छह लाख से अधिक लोगों की जान ले चुकी है। हांगकांग में कोविड-19 का प्रकोप फिर शुरू होने का अंदेशा है जिसके चलते वहां चेहरे ढकने को लेकर नए नियम जारी किए गए हैं जो और सख्त हैं। जॉन हॉपकिन्स विश्वविद्यालय और विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़े बताते हैं कि संक्रमण के हर रोज पहले से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। पोप फ्रांसिस ने कहा ‘‘वैश्विक महामारी की रफ्तार कम होने के कोई संकेत नहीं हैं।’’ कोविड-1…
सार्वजनिक क्षेत्र की एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लि. (ईईएसएल) ऊर्जा दक्षता को गांवों में ले जाने और बिजली बिल में कमी के जरिये लोगों की बचत बढ़ाने के इरादे से जल्दी ही ग्रामीण उजाला नाम से नया कार्यक्रम शुरू करेगी। ईईएसएल के प्रबंध निदेशक सौरभ कुमार ने यह जानकारी देते हुए कहा कि इसके तहत गांवों में प्रति परिवार 10 रुपये मूल्य पर तीन से चार एलईडी बल्ब वितरित किये जाएंगे। उन्होंने बताया कि देशभर में करीब 15 करोड़ ग्रामीण परिवार के बीच एलईडी बल्ब का वितरण किया जाएगा। बिजली मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले उपक्रमों...एनटीपीसी, पीएफसी, आरईसी …
कोरोना कवच स्वास्थ्य बीमा पालिसी बाजार में आने के साथ ही बेहद लोकप्रिय हो गयी है। कोविड-19 महामारी के फैलाव को देखते हुए करीब सभी साधारण और स्वास्थ्य बीमा कंपनियों ने कोरोना वायरस संक्रमण के लिए यह उत्पाद दस जुलाई से पेश करना शुरू किया है। इसका उद्येश्य है कि लोग इस महामारी के इलाज के लिए मुनासिब दर पर एक स्वास्थ्य बीमा संरक्षण ले सकें। इसमें साढ़े तीन महीने से साढ़े नौ महीने के लिए पालिसी बेची जा रही है। इसमें बीमित व्यक्ति के चिकित्सा खर्च की अधिकतम राशि पांच लाख रुपये रखी गयी है। बीमा विनियामक इरडाई ने इसके लिए कंपनियों को मंजूर…
उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में पिछले करीब 10 दिनों से रूठा मानसून जल्द ही जोर पकड़ेगा। मंगलवार से राज्य के अधिकतर इलाकों में बारिश होने की प्रबल सम्भावना है। आंचलिक मौसम केन्द्र की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश हुई अथवा गरज—चमक के साथ छींटे पड़े। हालांकि चंद जगहों पर भारी वर्षा भी हुई। इस दौरान कतर्नियाघाट और कैसरगंज (दोनों बहराइच) में सबसे ज्यादा 12—12 सेंटीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गयी। इसके अलावा जौनपुर में आठ, मिश्रिख (सीतापुर), शाहजहांपुर और बिलारी (मुरादाबाद) में सात—सात, एल्गिनब…
राजस्थान विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता गुलाबचंद कटारिया ने रविवार को कहा कि सरकार बहुमत में है या नहीं, इसका निर्णय सदन में शक्ति परीक्षण से ही होगा। उन्होंने कहा कि राज्यपाल और मुख्यमंत्री के बीच शनिवार को हुई वार्ता पर केवल कयास लगाए जा सकते हैं। मुख्यमंत्री ने सरकार को समर्थन दे रहे विधायकों की सूची दी होगी अथवा राज्य में चल रहे राजनीतिक संकट के समाधान के बारे में चर्चा की होगी। कटारिया ने कहा कि जो भी हो, लेकिन सच्चाई यह है कि केवल सदन में शक्ति परीक्षण से ही यह तय होगा कि सरकार बहुमत में है या नहीं। उन्होंने आगे कहा कि जिस तर…