फिट इंडिया मूवमेंट क्या हैं ?

फिट इंडिया मूवमेंट क्या हैं ?





1948 में विश्व स्वास्थ्य संगठन की परिभाषा के अनुसार शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से पूर्णत: स्वस्थ होना ही स्वास्थ्य का प्रतीक है। लेकिन भाग दौड़ भरी इस जिंदगी में सबकुछ जानते हुए भी समय की कमी का रोना रोकर.. इंसान जीने की इस कला को नहीं अपना पा रहा है और यही वजह है कि तमाम तरह की बीमारियां घर करती जा रही हैं... और लाखों लोग असामयिक मौत के शिकार हो रहे हैं। स्वस्थ शरीर न केवल बीमारियों और तमाम दुर्घटनाओं से बचाता है.. बल्कि देश की आर्थिक और सामाजिक उन्नति में भी महत्वपूर्ण योगदान देता है।


स्वस्थ भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने खेल दिवस के अवसर पर.. देश के हर एक नागरिक को स्वस्थ रखने के लिए फिट इंडिया मूवमेंट लॉन्च किया। इसका मकसद पूरे देश में फिटनेस को लेकर जागरुकता फैलाना और बीमारियों को दूर भगाना है। आज विशेष में भारत को स्वस्थ बनाने के प्रधानमंत्री के संकल्प की बात करेंगे साथ ही जीवन में योग, व्यायाम और खेलों के महत्व को जानेंगे।



स्वस्थ होना एक स्थिति नहीं है यह जीवन जीने का एक तरीका है। यह एक प्रक्रिया है। अपने शारीरिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए आपको हर दिन उचित आहार चाहिए। आप सप्ताह में दो दिन पौष्टिक आहार लेकर और बाकी के दिन जंक खाना खा कर स्वस्थ नहीं रह सकते हैं। इसी प्रकार लगातार 24 घंटे सोकर अगले तीन दिनों तक जागते नहीं रह सकते। स्वस्थ रहने और अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेने के लिए स्वस्थ जीवन शैली बनाए रखना आवश्यक है। पोषक तत्वों से भरा समृद्ध आहार खाने के अलावा स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए दैनिक आहार में पर्याप्त नींद और व्यायाम भी होना चाहिए। यह भी जरुरी है कि जो लोग सकारात्मकता की सोच से भरे हुए हैं आप उनके साथ रहें और अपने आपको परेशानी में डालने की बजाए बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित करें। सामाजिक रूप से सक्रिय होने और लोगों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने के अलावा अपने भीतर भी झांकना जरूरी है। कुछ समय अपने साथ बिताएं ताकि आप अपनी आवश्यकताओं को बेहतर समझ सकें और सही दिशा में अपना जीवन जी सकें। अपने समग्र स्वास्थ्य को बरकरार रखने में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।

Post a Comment

0 Comments