कौन हैं डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक डॉक्टर टेड्रोस एधेनॉम?




इथियोपिया के 55 वर्षीय माइक्रोबायोलॉजिस्ट डॉक्टर टेड्रोस एधेनॉम गेब्रियेसस को 2017 में 5 वर्षीय कार्यकाल के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) का महानिदेशक चुना गया था। डब्ल्यूएचओ आने से पहले उन्होंने इथियोपिया के विदेश मंत्री (2012-2016) और स्वास्थ्य मंत्री (2005-2012) के रूप में भी काम किया है। वह कम्यूनिटी हेल्थ में पीएचडी व इम्युनोलॉजी ऑफ इन्फेक्शियस डिज़ीज़ेस में एमएससी हैं।

डब्ल्यूएचओ महानिदेशक टेड्रोस एधेनॉम गेब्रियेसस ने बुधवार को कहा, "कोई गलती मत करिए: हमें लंबा रास्ता तय करना है...यह वायरस लंबे समय तक हमारे साथ रहेगा।" उन्होंने आगे कहा कि दुनिया अब वहां नहीं जा सकती जैसी परिस्थितियां पहले थीं।

Post a Comment

0 Comments