81 करोड़ लाभार्थियों को नवंबर तक PM गरीब कल्याण अन्न योजना का लाभ मिलेगा।पूरे लॉकडाउन में 13000करोड़ रु. से ऊपर का राशन बिहार के लोगों को मुफ्त मिलेगा।

81 करोड़ लाभार्थियों को नवंबर तक PM गरीब कल्याण अन्न योजना का लाभ मिलेगा। लेकिन इसके साथ ही कुछेक राज्य सरकारें हैं जिन्हें मैं कहना चाहूंगा कि जो राशन प्रधानमंत्री जी मुफ्त दे रहे हैं वो भी आपने अभी तक नहीं बांटा है उसे जल्द से जल्द बटवा दें: केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान 
प्रधानमंत्री जी द्वारा गरीब कल्याण अन्न योजना का नवंबर तक विस्तार करोड़ों मजदूर भाइयों, उनके परिवार और उन तमाम लोगों के लिए राहत भरी खबर है जो अपनी नौकरी छोड़ घरों को लौट आए हैं। उनके दो वक्त के खाने की आज घोषणा की गई है: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, उत्तराखंड

मैं आभारी हूं आदरणीय प्रधानमंत्री जी का कि उन्होंने मुफ्त राशन को आगामी 5 महीनों तक बढ़ाया है। उन्होंने पर्वों और त्योहारों को ध्यान में रखते हुए ये निर्णय लिया है। मैं उनके इस मार्गदर्शन के लिए सभी प्रदेश वासियों की तरफ से आभार व्यक्त करता हूं: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,उ.प्र. 
हमारे प्रधानमंत्री गरीबों के मसीहा हैं, किसानों के हितचिंतक है और देश के रक्षक हैं।आज उन्होंने बहुत बड़ी सौगात देश के 80करोड़ गरीब भाई-बहनों को दी है। नवंबर के अंत तक प्रत्येक माह गरीब भाई और बहनों को 1किलो चने की दाल और 5-5किलो गेहूं और चावल मुफ्त दिया जाएगा:म.प्र.के मुख्यमंत्री 

बिहार के 8करोड़ 71लाख लोगों को 15किलो चावल मुफ्त मिला जिसकी कीमत 5057करोड़ रु. है। कुल मिलाकर अगर आप देखें तो पूरे लॉकडाउन में 13000करोड़ रु. से ऊपर का राशन बिहार के लोगों को मुफ्त मिलेगा। मैं इसके लिए प्रधानमंत्री जी को बहुत धन्यवाद करता हूं: उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी,बिहार 

Post a Comment

0 Comments