पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 1,579 नए मामले सामने आने के साथ ही रविवार तक 2,63,496 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में अब तक 2,04,276 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से 46 लोगों की मौत होने के साथ ही देश में अब तक इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 5,568 पहुंच गई है। मंत्रालय ने बताया कि पाकिस्तान में अब तक 2,63,496 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। देश में अब तक 17,21,660 नमूनों की जांच हुई है।
अमेरिका, दक्षिण अफ्रीका और भारत सहित तमाम देश कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। यह महामारी पूरी दुनिया में अब तक छह लाख से अधिक लोगों की जान ले चुकी है। हांगकांग में कोविड-19 का प्रकोप फिर शुरू होने का अंदेशा है जिसके चलते वहां चेहरे ढकने को लेकर नए नियम जारी किए गए हैं जो और सख्त हैं। जॉन हॉपकिन्स विश्वविद्यालय और विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़े बताते हैं कि संक्रमण के हर रोज पहले से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। पोप फ्रांसिस ने कहा ‘‘वैश्विक महामारी की रफ्तार कम होने के कोई संकेत नहीं हैं।’’ कोविड-1…
सार्वजनिक क्षेत्र की एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लि. (ईईएसएल) ऊर्जा दक्षता को गांवों में ले जाने और बिजली बिल में कमी के जरिये लोगों की बचत बढ़ाने के इरादे से जल्दी ही ग्रामीण उजाला नाम से नया कार्यक्रम शुरू करेगी। ईईएसएल के प्रबंध निदेशक सौरभ कुमार ने यह जानकारी देते हुए कहा कि इसके तहत गांवों में प्रति परिवार 10 रुपये मूल्य पर तीन से चार एलईडी बल्ब वितरित किये जाएंगे। उन्होंने बताया कि देशभर में करीब 15 करोड़ ग्रामीण परिवार के बीच एलईडी बल्ब का वितरण किया जाएगा। बिजली मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले उपक्रमों...एनटीपीसी, पीएफसी, आरईसी …
कोरोना कवच स्वास्थ्य बीमा पालिसी बाजार में आने के साथ ही बेहद लोकप्रिय हो गयी है। कोविड-19 महामारी के फैलाव को देखते हुए करीब सभी साधारण और स्वास्थ्य बीमा कंपनियों ने कोरोना वायरस संक्रमण के लिए यह उत्पाद दस जुलाई से पेश करना शुरू किया है। इसका उद्येश्य है कि लोग इस महामारी के इलाज के लिए मुनासिब दर पर एक स्वास्थ्य बीमा संरक्षण ले सकें। इसमें साढ़े तीन महीने से साढ़े नौ महीने के लिए पालिसी बेची जा रही है। इसमें बीमित व्यक्ति के चिकित्सा खर्च की अधिकतम राशि पांच लाख रुपये रखी गयी है। बीमा विनियामक इरडाई ने इसके लिए कंपनियों को मंजूर…
उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में पिछले करीब 10 दिनों से रूठा मानसून जल्द ही जोर पकड़ेगा। मंगलवार से राज्य के अधिकतर इलाकों में बारिश होने की प्रबल सम्भावना है। आंचलिक मौसम केन्द्र की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश हुई अथवा गरज—चमक के साथ छींटे पड़े। हालांकि चंद जगहों पर भारी वर्षा भी हुई। इस दौरान कतर्नियाघाट और कैसरगंज (दोनों बहराइच) में सबसे ज्यादा 12—12 सेंटीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गयी। इसके अलावा जौनपुर में आठ, मिश्रिख (सीतापुर), शाहजहांपुर और बिलारी (मुरादाबाद) में सात—सात, एल्गिनब…
राजस्थान विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता गुलाबचंद कटारिया ने रविवार को कहा कि सरकार बहुमत में है या नहीं, इसका निर्णय सदन में शक्ति परीक्षण से ही होगा। उन्होंने कहा कि राज्यपाल और मुख्यमंत्री के बीच शनिवार को हुई वार्ता पर केवल कयास लगाए जा सकते हैं। मुख्यमंत्री ने सरकार को समर्थन दे रहे विधायकों की सूची दी होगी अथवा राज्य में चल रहे राजनीतिक संकट के समाधान के बारे में चर्चा की होगी। कटारिया ने कहा कि जो भी हो, लेकिन सच्चाई यह है कि केवल सदन में शक्ति परीक्षण से ही यह तय होगा कि सरकार बहुमत में है या नहीं। उन्होंने आगे कहा कि जिस तर…
राजस्थान के चूरू जिले की सरदारशहर थाना क्षेत्र में ऊंट के बच्चे पर कुल्हाडी से हमला का मामला सामने आया है। बीते 24 घंटे में ही यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। पुलिस ने बताया कि ऊंट के बच्चे के खेत में घुसने के चलते तीन लोगों ने कुल्हाड़ी से उसका पांव काट दिया। दर्द से तड़पते ऊंट के बच्चे को बचाने गये दो लोगों को भी आरोपियों ने कुल्हाड़ी से काट देने की धमकी दी। पुलिस ने तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया। तीनों आरोपियों पन्नाराम मेघवाल, गोपीराम मेघवाल और लिछमणराम मेघवाल को रविवार को गिरफ्तार कर ल…
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को कहा कि भारत में कोविड-19 के मामलों में मृत्यु दर क्रमश: घट रही है और इसका श्रेय अस्पतालों में भर्ती मरीजों के बेहतर क्लीनिकल प्रबंधन को जाता है। मंत्रालय ने कहा कि भारत, दुनिया में कोविड-19 के मरीजों की सबसे कम मृत्यु दर वाले देशों में एक है। मंत्रालय ने कहा कि ऐसे 29 राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश हैं, जहां मामला मृत्यु दर (सीएफआर) देश के औसत से कम है। पांच राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में सीएफआर शून्य है और 14 में मृत्यु दर एक प्रतिशत से कम है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि अस्पतालों मे…
तिहाड़ जेल में तैनात दिल्ली पुलिस की एक 23 वर्षीय महिला कांस्टेबल बुधवार को दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के पालम गांव में अपने किराए के आवास पर मृत पाई गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस को शक है कि पीड़िता के किसी परिचित ने ही उसकी हत्या की होगी। उन्होंने बताया कि उसके माता-पिता हरियाणा के रेवाड़ी जिले में रहते थे जबकि वह किराए के मकान में दिल्ली में रहती थी। वह 2018 में दिल्ली पुलिस में शामिल हुई और वर्तमान में दिल्ली सशस्त्र पुलिस की तीसरी बटालियन के साथ तैनात थीं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसे तिहाड़ जेल में ड्यूटी अधिकारी के कार्यालय म…
राजस्थान के उप मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद सचिन पायलट ने बुधवार को कहा कि वह भाजपा में शामिल नहीं हो रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि राजस्थान में कुछ नेता उनके भाजपा में जाने की अफवाहों हवा दे रहे हैं ताकि उनकी छवि धूमिल की जा सके। पायलट ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ मैंने कांग्रेस को राजस्थान की सत्ता में वापस लाने और भाजपा को हराने के लिए बहुत मेहनत की है।’’ यह पूछे जाने पर कि क्या वह भाजपा में शामिल हो रहे हैं तो उन्होंने कहा, ‘‘मैं भाजपा में शामिल नहीं हो रहा हूं।’’ पायलट का कहना था कि रा…
कुख्यात अपराधी विकास दुबे के सहयोगी शशिकांत की गिरफ्तारी के बाद उसकी पत्नी की एक कथित ऑडियो क्लिप वायरल हुई है जिसमें वह अपनी एक रिश्तेदार को घटना के बारे में बताते हुए पुलिस से बचाव के लिए सलाह मांगती सुनाई दे रही है। कानपुर के बिकरु गांव में दो-तीन जुलाई की दरमियानी रात को घात लगाकर किए गए हमले में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के फौरन बाद के बताये जा रहे इस ऑडियो क्लिप में शशिकांत की पत्नी मनु विकास दुबे के छोटे भाई की पत्नी से बातचीत कर रही है। इसमें ऑडियो में कथित रूप से वह कह रही है, “दो आदमी मेरे दरवाजे पर मरे पड़े हैं और एक आदम…
कांग्रेस नेता एवं पूर्व प्रवक्ता संजय झा को ‘‘पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता’’ के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। पार्टी की महाराष्ट्र इकाई ने मंगलवार को यह जानकारी दी। झा ने एक समाचारपत्र में एक लेख लिखा था जिसमें उन्होंने देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी की आलोचना की थी। इसके कुछ दिन बाद उन्हें कांग्रेस से निलंबित किया गया है। महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख बाला साहेब थोराट ने एक बयान में कहा, ‘‘झा को पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।’’ अंग्रेजी दैनिक में पिछले मह…
झारखंड सरकार ने मंगलवार को राजधानी रांची समेत अनेक जिलों के उपायुक्तों सहित 18 आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया। राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार राजधानी रांची के उपायुक्त राय महिमापत रे को स्थानांतरित कर उनके स्थान पर कृषि निदेशक छवि रंजन को रांची का नया उपायुक्त नियुक्त किया है। इसके अलावा प्रतीक्षारत आइएएस मनीष रंजन को कोल्हान (चाईबासा) का प्रमंडलीय आयुक्त, राजेश कुमार शर्मा को सूचना प्रौद्योगिकी, ई गवर्नेंस विभाग का सचिव एवं के श्रीनिवासन को खान एवं भौमिकी विभाग का सचिव नियुक्त किया गया ह…
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच बढ़ती दूरियों की चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विश्वास जताने के लिये रविवार को राज्य के कई मंत्रियों और विधायकों ने मुख्यमंत्री के निवास पर पहुंच कर मुख्यमंत्री से मुलाकात की और स्थिति पर चर्चा की। वहीं दूसरी ओर पार्टी सूत्रों के अनुसार उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के नजदीकी माने जाने वाले कुछ कांग्रेस के विधायक दिल्ली चले गये है। राज्य में राजनीतिक घटनाक्रम उस समय बदला जब गहलोत ने भाजपा पर राज्य सरकार को गिराने के लिए कांग्रेस के विधायकों को लुभाने की को…
इस परियोजना में सौर ऊर्जा उत्पादन की तीन इकाइयां हैं। प्रत्येक इकाई की क्षमता 250 मेगावाट है। ये इकाइयां 500 हेक्टेयर क्षेत्र में बनाये गये सौर ऊर्जा पार्क में स्थित हैं। सौर ऊर्जा पार्क रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर लिमिडेट-आरयूएमएसएल द्वारा विकसित किया गया है। यह कम्पनी मध्य प्रदेश ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड और सार्वजनिक क्षेत्र की भारतीय सौर ऊर्जा निगम का संयुक्त उपक्रम है। केन्द्र सरकार ने सौर ऊर्जा पार्क के लिए आरयूएमएसएल को 138 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी है। रीवा सौर परियोजना देश में अन्य सौर परियोजनाओं की तुलना में कम…
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि देश कोविड-19 महामारी से प्रभावकारी तरीके से निपट रहा है और अन्य देशों की तुलना में आबादी के अनुपात को देखते हुए हमारे यहां मरीजों की संख्या सबसे कम है। मंत्रालय के अनुसार देश में अभी तक सामुदायिक संक्रमण की नौबत नहीं आई है। नई दिल्ली में मीडिया को जानकारी देते हुए स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि भारत में प्रति दस लाख आबादी पर मरीजों की संख्या 538 है, जबकि इसकी वैश्विक औसत एक हजार चार सौ सत्तानवे है। भारत में मृत्यु दर प्रति दस लाख आबादी पर 15 है, जबकि इसकी वैश्विक औ…
प्रधानमंत्री ने कहा है कि भारत बेहतर कार्य निष्पादन, सुधार और परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है और नए आर्थिक अवसर जुटा रहा है। उन्होंने कहा कि आज का भारत विकास के लिए मानव केंद्रित और समावेशी दृष्टिकोण अपना रहा है। इंडिया ग्लोबल वीक 2020 के उद्घाटन के अवसर पर श्री मोदी ने कहा कि भारत विश्व के पुनरुत्थान में प्रमुख भूमिका अदा कर रहा है और दुनिया की भलाई और खुशहाली के लिए आवश्यक सभी कार्य करने के लिए तैयार है। श्री मोदी ने कहा कि विश्व के पुनरुत्थान और भारत के बीच स्वाभाविक संबंध है और इसमें दो घटकों का इस पुनरुत्थान में विशेष योगदान ह…
कानपुर के बिकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी विकास दुबे की बृहस्पतिवार को मध्य प्रदेश के उज्जैन में गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने लखनऊ के कृष्णानगर इलाके से उसकी पत्नी और बेटे को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने विकास की पत्नी ऋचा और उसके बेटे को कृष्णा नगर से गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही दुबे के नौकर को भी पकड़ लिया गया है। ऋचा पर पति विकास दुबे के अपराधों में शामिल होने का आरोप है। वह आपराधिक घटनाओं में अपने पति का बढ़-चढ़कर साथ देती थी। यह भी आरोप है कि वह…
असम में बृहस्पतिवार को बाढ़ की स्थिति मामूली रूप से बिगड़ गई, जिससे 11,600 और लोग प्रभावित हुए। हालांकि, बाढ़ की चपेट में आए जिलों की संख्या 12 ही रही। एक सरकारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) ने कहा कि बृहस्पतिवार को बाढ़ से प्रभावित लोगों की संख्या बढ़कर 1,82,583 हो गई जो कि बुधवार को 1,70,956 थी। राज्य भर में अब तक बाढ़ और भूस्खलन के कारण 64 लोगों की मौत हो चुकी है। प्राधिकरण ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि बाढ़ से सर्वाधिक प्रभावित धेमाजी जिले में करीब 58,000 लोग प्रभावित हुए हैं जबकि बारपे…
मुंबई पुलिस ने यहां स्थित डॉ बीआर आम्बेडकर के आवास ‘राजगृह’ में तोड़फोड़ की घटना के सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति की पहचान उमेश सीताराम जाधव (35) के तौर पर हुई है। वह कथित रूप से उन दो लोगों में शामिल है जो सीसीटीवी की फुटेज में दिखे हैं। उन्होंने बताया कि दूसरे शख्स की तलाश जारी है। राजगृह परिसर में मंगलवार रात दो व्यक्ति घुसे और गमलों को तोड़ दिया, पौधों और सीसीटीवी कैमरों को नुकसान पहुंचाया और खिड़कियों पर पत्थर फेंके। इसके बाद भाग गए। भारतीय दंड संहिता की धारा 427 (कुचेष्टा जिससे …